फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: टोल पर भाकियू का हंगामा, जिला अध्यक्ष से अभद्रता के विरोध में धरना शुरू, कार्रवाई की मांग तेज

Tue, 09 Dec 2025 01:38 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बागपत के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे टोल पर भाकियू जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान से अभद्रता के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। फास्ट्रेक नहीं होने पर अधिक टोल वसूली को लेकर शुरू हुआ विवाद धरने में बदल गया। कार्यकर्ताओं ने कार्रवाई तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन
टोल पर धरना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे के बड़ागांव स्थित टोल प्लाजा पर सोमवार देर रात बड़ा विवाद हो गया। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष मनोज प्रधान फास्ट्रेक नहीं होने पर अधिक टोल वसूली को लेकर टोल कर्मियों से बहस कर रहे थे, इसी दौरान कथित रूप से टोल स्टाफ ने उनके साथ अभद्रता कर दी।
विज्ञापन


कार्रवाई न होने पर भाकियू का धरना शुरू
घटना से नाराज भाकियू कार्यकर्ता मंगलवार सुबह टोल प्लाजा पर इकट्ठा हो गए और धरना–प्रदर्शन शुरू कर दिया। किसानों ने आरोप लगाया कि कर्मचारियों ने जिला अध्यक्ष के साथ गलत व्यवहार किया, जो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Meerut Weather: बर्फीली हवा से छूटी कंपकपी, तापमान गिरा, प्रदूषण से राहत, अगले कुछ दिन ऐसा रहेगा मौसम
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों से कार्रवाई की मांग तेज
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और टोल कंपनी से अभद्रता करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब तक कार्रवाई नहीं होगी, धरना वापस नहीं होगा। 

यातायात प्रभावित, पुलिस मौके पर
धरने के कारण टोल प्लाजा पर थोड़े समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें