फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाकियू का एसडीएम कार्यालय पर धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। भारतीय किसान यूनियन ने बागपत के किसानों की जमीन पर हरियाणा के किसानों का कब्जा दिलाने का आरोप लगाते हुए एसडीएम कार्यालय पर धरना दिया। उन्होंने एसडीएम रामनयन सिंह को दिए ज्ञापन में सर्वे करने वाली टीम के खिलाफ कार्रवाई करने व किसानों की फसल का मुआवजा दिलवाने की मांग की।
विज्ञापन

कहना था कि बागपत के किसानों का जमीन पर चालीस वर्षों से कब्जा है और उनके नाम खसरा-खतौनी में भी दर्ज है। डीएम के आदेश पर एडीएम ने एसडीएम खेकड़ा को जमीन का विवाद निपटाने के निर्देश दिए थे। बागपत क्षेत्र का मामला होने के बावजूद यहां के एसडीएम को सूचना नहीं दी गई। पांच जून को खेकड़ा एसडीएम राजपाल सिंह ने पांच सदसीय कमेटी गठित की। टीम ने 13 जून को बागपत के किसानों की फसल उजाड़कर और पैमाइश किए बगैर कब्जा परिवर्तित करा दिया। उन्होंने सर्वे कर जमीन का कब्जा परिवर्तित कराने पर कार्रवाई और किसानों की उजाड़ी गई फसल का मुआवजा दिए जाने की मांग की। उन्होंने किसानों की समस्या का समाधान न होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी। धरना देने वालों में यूनियन के जिलाध्यक्ष प्रताप गुर्जर, चौधरी इंद्रपाल सिंह, धूम सिंह, श्रीपाल गुर्जर, महिपाल सिंह, रमन पंवार, फकीरा, कर्मवीर, पार्वती, विद्या देवी, सरिता, सुनीता, राजेश्वरी, गुल्लू, विक्रम , सन्नी, प्रियांशु सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें