फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: रटौल चेयरमैन पद की आज शपथ लेंगे भाजपा के मुंतजिर

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। रटौल चेयरमैन जुनैद फरीदी का नामांकन पत्र जानकारी छिपाने पर न्यायालय से निरस्त किए जाने के बाद उपविजेता रहे मुंतजिर सोमवार को चेयरमैन पद की शपथ लेंगे। नगर पंचायत कार्यालय में खेकड़ा एसडीएम निकेत वर्मा उनको शपथ दिलाएंगी। वहीं जुनैद फरीदी अपना नामांकन निरस्त किए जाने के खिलाफ हाईकोर्ट पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


रटौल नगर पंचायत में चेयरमैन पद के चुनाव में उपविजेता रहे भाजपा प्रत्याशी हाजी मुंतजिर ने जून 2023 में न्यायालय में चुनाव के बाद याचिका दायर कराई थी। उन्होंने नगर पंचायत चुनाव में जीतने वाले निर्दलीय प्रत्याशी जुनैद फरीदी पर नामांकन पत्र के साथ जमा किए गए शपथपत्र में आपराधिक इतिहास, करोड़ों रुपये की संपत्ति का विवरण, बैंकों से लिए गए कर्ज की जानकारी छिपाने, उम्र गलत लिखने, शिक्षा और पत्नी के जेवर की जानकारी सहीं नहीं लिखने का आरोप लगाया था। इस मामले में एक सप्ताह पहले अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पवन कुमार राय ने नगर पंचायत चेयरमैन जुनैद फरीदी के नामांकन पत्र और शपथ पत्र को शून्य घोषित कर दिया था। इसके साथ ही उपविजेता को यह जिम्मेदारी सौंपने के आदेश भी दिए गए थे। एसडीएम निकेत वर्मा ने बताया कि मुंतजिर को सोमवार को चेयरमैन पद की शपथ दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें