बड़ौत। बड़ौत विधानसभा की सभी बूथ समितियों का सम्मेलन हुआ। इसमें विधानसभा चुनाव के लिए बूथ अध्यक्ष और समितियों के कार्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन
इसमें मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा 11 फरवरी को चुनाव के दिन बूथ समिति का बहुत महत्व है। बूथ समिति ही चुनाव के दिन बूथ पर चुनाव प्रबंधन करती है। वोट डलवाना, पर्ची वितरण करना, बूथ बस्ता लगाना आदि महत्वपूर्ण कार्य बूथ समिति के है।