फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीजेपी की चाबी आरएसएस के हाथ में ः अरशद मदनी

Fri, 04 Nov 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
अरशद मदनी।
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत में जमीयत उलेमा-ए-हिंद के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैय्यद अरशद मदनी ने कहा बीजेपी की चाबी आरएसएस के हाथ में है। जैसे वह घुमाती है, वैसे ही भाजपा घूमती है। उन्होंने प्रदेश की सपा सरकार पर भी प्रहार किया और कहा सपा ने जो पिछले चुनावी वादे किये थे, उनमें से एक को भी पूरा नहीं किया। अब विधानसभा चुनाव आने वाले हैं, अब सपा नेता फिर मुसलमानों पर डोरे डालने लगे हैं।
विज्ञापन

मदनी बृहस्पतिवार को जैन स्थानकवासी  गर्ल्स डिग्री कॉलेज में सर्वधर्म एकता परिषद के तत्वावधान में सर्वधर्म सद्भावना दिवस एवं विश्व शांति हेतु सर्वधर्म प्रार्थना सभा कार्यक्रम में भाग लेने आए और पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा सियासत पार्टियां हिंदू और मुस्लिम को लड़ाकर अपना उल्लू सीधा करना चाहती है, जबकि हजारों साल से हिंदू और मुस्लिम भाईचारे से रहे हैं। अब उन्होंने वोट की खातिर जहर घोलने का काम किया है। हमें इससे सचेत रहना चाहिए। उन्होंने पिछले विधानसभा चुनाव के संबंध में कहा सपा सरकार ने उनसे जो वादे किये थे, एक भी पूरा नहीं किया है। अब चुनाव नजदीक है तो सपा नेता फिर से मुस्लिम मतदाताओं को लुभाने का काम कर रहे हैं।  मध्य प्रदेश में आठ आतंकवादियों के एनकाउंटर के मुद्दे पर उन्होंने कहा वे सियासी आदमी नहीं है, वे धार्मिक व्यक्ति है, लेकिन आज जो आवाम बोल रहा है और आवाज उठ रही है, इसमें कुछ न कुछ अंदर में गड़बड़ी है। तीन तलाक के मुद्देे पर पूछे जाने पर उन्होंने कुछ जवाब नहीं दिया। उन्होंने कहा जैसा आयोजन बड़ौत में हुआ है, ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहे तो जो सियासती लोगों ने हिंदू और मुस्लिम के बीच दीवार खड़ी करने का काम किया है, वह पट सकती है। इस दौरान उनके साथ शहर इमाम मौलाना आरिफ उल हक, अमित राय जैन, विनय शर्मा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें