फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागपत तहसील में भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पीटा, आरोपी लेखपाल निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत तहसील में भाजपा के मंडल अध्यक्ष को पीटा, आरोपी लेखपाल निलंबित
विज्ञापन

लेखपाल पर तीन साथियों के साथ मिलकर बंधक बनाने का भी आरोप, भाजपाइयों के हंगामे के बाद हुई कार्रवाई
संघ के एक पदाधिकारी की बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाने पहुंचे थे मंडल अध्यक्ष
बागपत। जाति प्रमाणपत्र बनवाने तहसील पहुंचे भाजपा के बागपत देहात मंडल अध्यक्ष ओमबीर सिंह के साथ हल्का लेखपाल की कहासुनी हो गई। आरोप है कि लेखपाल ने तीन साथियों के साथ मिलकर भाजपा नेता को बंधक बना लिया और फिर पीटा। विरोध में भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर कार्यकर्ताओं के साथ तहसील पहुंचे और हंगामा किया, जिसके बाद लेखपाल को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन

निबाली गांव निवासी भाजपा के बागपत देहात मंडल अध्यक्ष ओमबीर सिंह ने बताया कि वह अपने परिचित संघ के पदाधिकारी की बेटी का जाति प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील पहुंचे थे। आरोप है कि हल्का लेखपाल सुरेंद्र ने उन्हें एक लड़के के पास भेज दिया, जो कि निजी तौर पर रख रखा था। लड़के ने उनसे एक हजार रुपये मांगे। विरोध किया तो कहासुनी हो गई। लेखपाल भी मौके पर पहुंच गए। अपने सहयोगी अमित और दो अन्य लोगों के साथ मिलकर ओमबीर सिंह को नायब तहसीलदार के कमरे में खींच लिया और मारपीट की। उनकी जेब से मोबाइल और 1900 रुपये भी निकाल लिए। तहसील में मौजूद एक कार्यकर्ता ने भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर को जानकारी दी। जिलाध्यक्ष, बड़ौत चेयरमैन अमित राणा, विधि प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष नरेंद्र पंवार समेत अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता तहसील पहुंचे और हंगामा किया। पुलिस के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं की नोकझोंक हुई। एडीएम अमित कुमार सिंह, एसडीएम अनुभव कुमार से कार्यकर्ताओं ने लेखपाल के निलंबन की मांग रखी। करीब दो घंटे तक बातचीत चलती रही। एडीएम अमित कुमार सिंह ने बताया कि लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। प्रकरण की विस्तृत जांच तहसीलदार को सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें