फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद किसानों का सच्चा हितैषी: गठीना

विज्ञापन
विज्ञापन
बिनौली। राष्ट्रीय लोकदल की शुक्रवार को गांव कमाला में सभा हुई। इसमें राष्ट्रीय सचिव ने पार्टी को किसान-मजदूरों का हितैषी बताया। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की।
विज्ञापन

सुभाष प्रधान के आवास पर आयोजित सभा में राष्ट्रीय सचिव सुखवीर गठीना ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह ने जीवन भर किसानों के हक की लड़ाई लड़ी। रालोद ही किसानों और मजदूरों की सच्ची हितैषी है। प्रांतीय उपाध्यक्ष धीरज उज्ज्वल ने कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार ने किसानों की आय दोगुना करने का वायदा किया था। हालांकि किसानों को फसलों का दाम समय पर नहीं मिल रहा है। कृषि कानूनों के विरोध में किसान बीते छह माह से सड़कों पर हैं।
केंद्र सरकार को किसानों की सुध नहीं है। भाजपा की केंद्र सरकार केवल पूंजीपतियों के हित साधने में लगी है। उन्होंने कहा कि रालोद की नीतियां ही हर वर्ग के लिए हितकर हैं। इस दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने रालोद की सदस्यता ग्रहण की। डॉ. शोदान की अध्यक्षता एवं देवेंद्र गांवड़ी के संचालन में हुई सभा में राजू तोमर सिरसली, ब्रजमोहन शर्मा, जयसिंह, गोविंदा, योगेश, पुष्पेंद्र, गजेंद्र शर्मा, आजाद सिंह, सत्यवीर, ओमकार, राजवीर, धर्मवीर, शिवकुमार, बिजेंद्र शर्मा, विजयपाल सिंह, जोगेंद्र सिंह कालू, लोकेश, बबलू राणा, जगत सिंह, प्रदीप, निर्दोष कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें