फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा ने रालोद से आए जाटों पर खेला दांव 

Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
योगेश धामा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बागपत। विधानसभा चुनाव के रण के लिए भाजपा ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। तीनों सीटों पर जाट प्रत्याशियों पर ही दांव खेला गया है।  इनमें दो प्रत्याशी में हाल ही में भाजपा में शामिल हुए हैं। टिकट घोषित होने के बाद उम्मीदवारों के समर्थकों ने खुशी जताई। 
विज्ञापन


भाजपा हाईकमान ने बागपत सीट पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष योगेश धामा को प्रत्याशी घोषित किया। धामा की पत्नी रेणू धामा वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं। लंबे समय से वह जिला पंचायत की राजनीति में सक्रिय हैं और पिछले दिनों ही रालोद छोड़कर भाजपा में शामिल हुए थे। दूसरी तरफ भाजपा ने बड़ौत सीट से पालिकाध्यक्ष केपी मलिक को मैदान में उतारा है। रालोद से एमएलसी रहे केपी मलिक पर ही भाजपा ने भरोसा जताया है। वहीं भाजपाइयों में सबसे अधिक बेचैनी छपरौली सीट को लेकर थी। यहां टिकट की दौड़ में कई दावेदार शामिल थे, लेकिन टिकट की बाजी हाथ लगी सतेंद्र कुमार तुगाना के । सतेंद्र की पत्नी बृजेश देवी रमाला मिल की चेयरमैन हैं।

भाजपा से चुने गए थे त्रिपाल धामा
जनपद बागपत के चुनाव के इतिहास में भाजपा के दो सांसद जरूर लोकसभा में पहुंचे, लेकिन विधानसभा चुनाव में सिर्फ एक बार कामयाबी मिली है। वर्ष 1993 के चुनाव में बरनावा सीट से भाजपा के त्रिपाल धामा ने जनता दल के सतेंद्र सोलंकी को हराकर भाजपा का खाता खोला था। अन्य सीटों पर तब भाजपा के उम्मीदवार दूसरे स्थान पर रहे। वर्ष 1991 और 1996 के चुनाव में भी भाजपा के नेताओं ने बेहतर प्रदर्शन किया था।
विज्ञापन


पिछले चुनाव में हुई थी जमानत जब्त
वर्ष 2012 के चुनाव में भाजपा उम्मीदवारों की स्थिति कमजोर रही थी। छपरौली सीट पर भाजपा के वेद पाल को 4534, बड़ौत सीट पर भाजपा के नवीन कुमार को 8395 और बागपत सीट पर भाजपा के नीरज को 4916 वोट मिले थे।

तीनों उम्मीदवारों की पत्नी भी राजनीति में
भाजपा के तीनों उम्मीदवारों की पत्नी भी राजनीति में सक्रिय हैं। केपी मलिक की पत्नी सरला मलिक बड़ौत नगर पालिका की चेयरमैन रही। योगेश धामा की पत्नी रेणू धामा वर्तमान में जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और सतेंद्र तुगाना की पत्नी बृजेश देवी रमाला शुगर मिल की चेयरमैन हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें