फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य

विज्ञापन
विज्ञापन
10 हजार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य
विज्ञापन

बागपत। मेरठ में 22 जनवरी को नागरिकता संशोधन कानून पर होने वाली भाजपा की रैली के लिए तीनों विधानसभा के कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बांट दी गई है। जिले से 10 हजार कार्यकर्ताओं को रैली में ले जाने का लक्ष्य दिया गया है।
विज्ञापन

जिला पंचायत कार्यालय के परिसर में भाजपा पदाधिकारियों की मीटिंग हुई। जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर ने कहा कि जिले की तीनों विधानसभा बागपत, छपरौली और बड़ौत के लिए दस हजार का लक्ष्य दिया गया है। तीनों विधानसभा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दे दी गई है। गृहमंत्री राजनाथ सिंह रैली में मुख्य अतिथि होंगे। कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। बागपत विधायक योगेश धामा ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी के विरोध में नहीं है, लोगों को यह बात समझनी चाहिए। 22 जनवरी को मेरठ की रैली भी जागरूकता के लिए है। नगराध्यक्ष जय कुमार, अश्वनी प्रभाकर, संजय उपाध्याय, विपिन रुहेला, हेमवीर बंसल, मनोज धामा, सुशीला वाल्मीकि, प्रकाश मलिक, राजेश गौतम, प्रवीण शर्मा, दीपक शर्मा, अशोक कुमार, महेश आर्य, कुलदीप भारद्वाज, ठाकुर अमरदीप, दीपक सिंधी और बिजेंद्र चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें