बड़ौत । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के क्षेत्रीय महामंत्री सुधीर चौधरी ने कहा केंद्र की भाजपा सरकार किसानों की सरकार है और किसानों की तरक्की के लिए काम कर रही है।
शनिवार को सुलतान गंज मंडी में स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में उन्होंने कहा रबी और खरीफ की फसल के साथ-साथ बागवानी पर 1.5, 2.0 व 5 प्रतिशत प्रीमियर देकर फसल बीमा योजना का लाभ किसान ले सकते है। उन्होंने कहा केंद्र सरकार किसानों की तरक्की के लिए काम कर रही है और कई योजनाएं चलाकर उन्हें आर्थिक स्थिति से मजबूत करने का काम कर रही है।
बैठक की अध्यक्षता करते मोर्चा के जिलाध्यक्ष शरद तोमर ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार द्वारा चलाई योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।
इसमें अरविंद त्यागी, नीरज चौहान, सचिन शर्मा आदि ने भी विचार रखे। इसमें कुलदीप त्रिवेदी, राकेश जैन, मुकेश कुमार, मोनू शर्मा, अमन गर्ग, मुकेश उपाध्याय, सचिन जैन, मनोज कटारिया, विनोद पांचाल, सतीश जैन, शौकेंद्र तोमर, प्रवीण शर्मा, आशीष जैन, राज कुमार, सोनू सैनी आदि रहे।