ड़ौत नगरपालिका के गांधी पार्क में स्वच्छता रैली के अवसर पर महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर?
- फोटो : BARAUT
बड़ौत (बागपत)। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने बुधवार को नगर में गांधी संकल्प पद यात्रा निकाली। पदयात्रा बिनौली रोड बड़ौत से होते हुए पालिका स्थित गांधी पार्क में संपन्न हुई।
भाजपा का संकल्प यात्रा बिनौली रोड से चलकर नगर के मार्गों से होते हुए पालिका में पहुंची और वहां गांधी जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर समाप्त हुई। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेद पाल, यात्रा जिला संयोजक राजीव तोमर ने कहा कि हमें अपने चारों ओर सफाई पर ध्यान देना होगा। हमें सिंगल यूज प्लाटिक इस्तेमाल न करने की शपथ लेनी होगी, गांधी के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाना है, भारतीय जनता पार्टी ने नारा दिया है कि पीएम नरेंद्र मोदी एक स्वच्छ भारत का निर्माण करना चाहते हैं। इस दौरान 31 अक्तूूबर तक गांधी संकल्प आयोजन होगा। इसके बाद पत्थर मंडी स्थित सांसद कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर की जयंती मनाई। बाद में कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित किए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष वेदपाल ने बापू के सिद्धांतों को जमीन पर उतारने का आह्वान किया और कहा कि बापू के आदेश पर चलकर स्वच्छ भारत का निर्माण करना है और प्लाटिक मुक्त भारत बनाना है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. नीरज कौशिक ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य का रास्ता दिखाया। इसमें चंद्रवीर तोमर, सुभाष पहलवान, चेयरमैन अमित राणा, सचिन वत्स, मनोज, पवन, गजेंद्र कश्यप, आशीष कुमार, सत्यवीर, बालेंद्र तोमर, प्रशांत स्वामी, श्रवण कश्यप, सेवक राम, दीपेश तोमर, हैप्पी शर्मा, गौरव, विनोद आदि उपस्थित रहे।