बागपत। रमाला थाना क्षेत्र के स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा से दुष्कर्म के मामले में निलंबित सहायक अध्यापक की तलाश में पुलिस ने शामली जनपद में दबिश दी, लेकिन आरोपी शिक्षक नहीं मिली।
रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में 16 अगस्त को बाथरूम में कक्षा तीन की छात्रा के साथ कक्षा पांच के छात्र ने दुष्कर्म किया। 15 दिन बाद दुष्कर्म पीड़ित छात्रा की हालत बिगड़ने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी छात्र को गिरफ्तार किया। एसपी ने तत्कालीन थानाध्यक्ष नरेश कुमार को लापरवाही बरतने पर निलंबित किया। वहीं बीएसए राजीव रंजन मिश्र ने भी शिक्षक की लापरवाही उजागर होने पर उसे भी निलंबित किया। बाद में छात्रा के कोर्ट में भी बयान दर्ज कराएं । उसके बयानों के आधार पर पुलिस ने शिक्षिका को भी धारा 201आईपीसी के तहत मुकदमे में शामिल कर जांच शुरू कर दी। शिक्षक की कोर्ट से अग्रिम जमानत भी खारिज हो चुकी है। रमाला थानाध्यक्ष महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी के लिए शामली जनपद में कई जगह दबिश दी गई। कैराना में घर पर ताला लगाकर शिक्षक परिवार सहित फरार है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।