बड़ौत। जैन समाज के लोगों ने बुधवार को तहसील में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। उन्होंने भाजपा नेता के बयान की निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की।
लोगों का कहना है हम अहिंसा के पुजारी हैं, लेकिन कमजोर नहीं हैं। अगर हमारे मुनियों की सुरक्षा नहीं की गई, तो हम चुप नहीं बैठेंगे। कहा कि गुजरात के जूनागढ़ जिले के गिरनार तीर्थ पर पांचवीं टौक से जैन धर्म के 22वें तीर्थंकर भगवान नेमीनाथ मोक्ष गए हैं। सैकड़ों वर्षों से यह पर्वत जैन धर्माव लंबियों के लिए आस्था का केंद्र हैं। इस पर गत 28 अक्टूबर को भाजपा के पूर्व सांसद ने जैन मुनियों पर विवादित बयान दिया है। उन्होंने पूर्व सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में प्रवीण कुमार जैन, अनुराग मोहन, तरग जैन, विनय जैन, कमल जैन, सन्तोष जैन एडवोकेट, मनोज जैन आदि रहे।