फोटो - 8
अग्रवाल मंडी टटीरी। वैदिक कन्या डिग्री कॉलेज अग्रवाल मंडी टटीरी में फ्रेशर पार्टी हुई, जिसमें कुमारी सोनाक्षी मिस फ्रेशर चुनी गईं।
कार्यक्रम में सर्वप्रथम बीए द्वितीय और फाइनल वर्ष की छात्राओं ने बीए प्रथम वर्ष की छात्राओं स्वागत किया। इस मौके पर कैटवॉक एवं प्रश्नोत्तर का आयोजन कर कुमारी सोनाक्षी को मिस फ्रेशर और कुमारी सुहानी को प्रथम रनर अप व कुमारी अर्शी द्वितीय रनर अप चुनी गईं। प्राचार्य डॉ़ कमला अग्रवाल और शिक्षिकाओं ने मिस फ्रेशर को ताज पहनाकर सम्मानित किया। इस मौके पर उर्वशी, फिरदोस, स्वीटी, खुशी, जोया डॉ़ निर्मला, डॉ़ शमा परवीन, शिल्पा वर्मा, डॉ़ राखी गुप्ता, ममता आर्य, ममता मानव मौजूद रहे।