फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: तालाब की सफाई नहीं होने पर भाजपा नेता लेंगे जल समाधि

विज्ञापन
विज्ञापन
-जवाहरपुर मेवला गांव का तालाब गंदगी से अटा पड़ा, लोगों ने प्रदर्शन कर सुंदरीकरण कराने की उठाई मांग
विज्ञापन

फोटो-पांच
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जवाहरपुर मेवला गांव के तालाब की सफाई व सुंदरीकरण कराने की मांग को लेकर लोगों ने प्रदर्शन किया। भाजपा के किसान मोर्चा के मंडलाध्यक्ष सुनील मेवला ने कहा कि यदि जल्द ही सुंदरीकरण नहीं होता है तो वह जल समाधि लेंगे और इसके लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी होंगे।
विज्ञापन

भाजपा किसान मोर्चा के देहात मंडल अध्यक्ष सुनील मेवला ने लोगों के साथ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि गांव में कोई सफाई कर्मचारी नहीं आता है और तालाब भी गंदगी से अटा पड़ा है। तालाब में डूबने से कई बार गोवंश की मौत हो चुकी है। सफाई कराने के लिए कई बार अधिकारियों व मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत की, लेकिन आज तक भी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके अलावा गांव में पानी की टंकी तक नहीं है और हैंडपंप भी खराब पड़े हैं। युवाओं की पढ़ाई के लिए कोई लाइब्रेरी तक नहीं बनाई गई, न ही स्वास्थ्य केंद्र है। इसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए चेतावनी दी कि तालाब का सुंदरीकरण नहीं किया तो जल समाधि ली जाएगी। इस मौके पर मनोज पहलवान, शक्ति सिंह, राजेंद्र सिंह, विकल सिंह, योगेश कुमार, राकेश आर्य, मुकर्रम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें