फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: मीरापुर रजबहे की पटरी पर फरवरी में बनेगी सीसी रोड

विज्ञापन
विज्ञापन
-पटरी के बनने से वाहन चालकों को आवागमन में मिलेगी सुविधा
विज्ञापन

फोटो संख्या 5
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। नगर के बिजरौल रोड से गुराना रोड तक मीरापुर रजबहे की पटरी पर फरवरी माह में सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके बनने से वाहन चालकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन


मीरापुर रजबहे की पटरी पर करीब छह माह से चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है, जो काफी तेजी से किया जा रहा है। पटरी की चौड़ाई कम होने से जाम की समस्या बनी रहती थी। आमने-सामने से वाहनों के आने पर वाहन चालकों को परेशानी होती थी। पटरी पर पत्थर डालने का कार्य पूरा हो गया है। अब एक साथ पटरी पर फरवरी में सीसी रोड बनाई जाएगी। इसके बनने से यह दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे से अमीनगर सराय मार्ग तक एक बाईपास का काम करेगी। इससे नगर में वाहनों का आवागमन कम होगा। पटरी के उखड़ने से लोग लंबे समय से दिक्कतें उठा रहे हैं। वहीं नगर पालिका चेयरमैन बबीता तोमर ने बताया कि बिजरौल रोड पर निर्माणाधीन अंडरपास के कारण पटरी को बंद नहीं किया गया, जिससे वाहन चालकों के सामने परेशानी बढ़ जाती। फरवरी में पटरी पर सीसी रोड बनाकर वाहनों के लिए खोल दिया जाएगा। इससे वाहन चालकों को काफी फायदा मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें