फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख पति का भाजपाइयों पर अपहरण कर मारपीट का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। नवनिर्वाचित बागपत ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी के पति रमेश शनिवार रात कोतवाली पहुंचे और भाजपाइयों पर गंभीर आरोप लगाए। पुलिस को बताया कि शुक्रवार दोपहर उनका अपहरण कर लिया गया। आंखों पर काली पट्टी बांधकर अंजान जगह ले गए। उनके साथ जमकर मारपीट की गई। शनिवार शाम चुनाव संपन्न होने के बाद मीतली गांव में उन्हें छोड़कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे संतोषपुर निवासी रमेश ने बताया कि शुक्रवार दोपहर उन्हें भाजपा नेता घर से जबरन उठाकर ले गए थे। आंखों पर काली पट्टी बांधकर घंटों तक उन्हें गाड़ी में घुमाते रहे। पत्नी सुनीता देवी का नामांकन वापस कराने का दबाव बनाने के लिए चलती गाड़ी में जमकर मारपीट की गई। तमंचे की बट से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद किसी अंजान जगह ले जाकर बंद कर दिया। शनिवार को चुनाव के दौरान भी उन्हें पीटा गया। चुनाव संपन्न होने के बाद आरोपी उन्हें मीतली गांव में छोड़कर फरार हो गए। किसी तरह वह अपने घर पहुंचे और समर्थकों को इसकी सूचना दी। कोतवाली इंस्पेक्टर एनएस सिरोही ने शिकायत लिखित में देने पर जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद प्रमुख पति कोतवाली से लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें