भाजपा व कांग्रेस प्रत्याशी ने छपरौली तो आप प्रत्याशियों ने तीनों सीटों पर नामांकन किया
अब केवल दो दिन बाकी, आज सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी करा सकते हैं नामांकन
फोटो एक की सीरिज
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को पांचवें दिन भाजपा, कांग्रेस व आप प्रत्याशियों ने नामांकन कराया। जबकि कलक्ट्रेट से 11 नामांकन पत्र प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि लेकर गए है। अब नामांकन के लिए केवल दो दिन बाकी रह गए है और बृहस्पतिवार को सभी प्रमुख पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन कर सकते है। वहीं डीएम व एडीएम ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया।
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र जमा करने के पांचवें दिन भाजपा से विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने छपरौली सीट से नामांकन किया। उनके अलावा बागपत सीट से आम आदमी पार्टी के नवीन गुर्जर, बड़ौत से सुधीर शर्मा, छपरौली से राजेंद्र खोखर ने नामांकन किया, जबकि छपरौली से कांग्रेस के यूनुस चौधरी ने नामांकन पत्र जमा किया है। इन सभी की चेकिंग के बाद ही अंदर जाने दिया गया। वहीं, तीनों विधानसभा सीटों से 11 प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि नामांकन फार्म लेकर गए। इनमें छपरौली विधानसभा के लिए चार नामांकन पत्र, बड़ौत के लिए तीन व बागपत के लिए चार नामांकन पत्र लेकर गए। इस तरह अभी तक 42 नामांकन पत्र प्रत्याशी व उनके प्रतिनिधि खरीदकर ले गए हैं। अब नामांकन के लिए केवल दो दिन बाकी रह गए हैं। जिससे बृहस्पतिवार को सभी बड़ी पार्टियों के प्रत्याशी नामांकन करेंगे।
डीएम व एडीएम ने नामांकन कक्षों का निरीक्षण किया
डीएम राजकमल यादव व एडीएम अमित कुमार सिंह ने बुधवार को नामांकन प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने नामांकन कक्ष में पहुंचकर निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षाकर्मियों को भी निर्देश दिए।