फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरखा में यमुना किनारे मनाया गया बर्ड वॉच फेस्टिवल

विज्ञापन
विज्ञापन
छपरौली। बदरखा गांव में यमुना नदी के किनारे मंगलवार को विश्व वेटलैंड दिवस के अवसर पर बर्ड वॉच फेस्टिवल 2021 मनाया गया। इस दौरान जहां छात्राओं को दूरबीन से पक्षियों की पहचान करना सिखाया गया, वहीं आयोजित पोस्टर व वाद-विवाद प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

डीएफओ कल्याण सिंह की देखरेख में मंगलवार को बदरखा गांव में यमुना किनारे बर्ड वॉच फेस्टिवल मनाया गया। वॉच फेस्टिवल का उद्घाटन जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज की प्रोफेसर डॉ. प्रवित्रा खत्री, वन रेंजर राजपाल, वन दरोगा रविकांत चौधरी व वन रक्षक संजय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। फेस्टिवल में होली चाइल्ड बागपत, जैन स्थानकवासी गर्ल्स डिग्री कॉलेज, राजकीय हाईस्कूल बदरखा सहित अन्य कई स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान वन कर्मियों ने दूरबीन से छात्र- छात्राओं को पक्षियों की जानकारी दी और संरक्षण करने के लिए जागरूक किया। इस अवसर पर आयोजित प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में स्कूलों के प्रधानाचार्य, वन रक्षक दया कृष्ण तिवारी आदि मुख्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें