फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: सरूरपुर कलां और खट्टा प्रहलादपुर की गोशाला में बनेगी बायोगैस

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में सरूरपुर कलां और खट्टा प्रहलादपुर गांव की गोशाला में बायोगैस बनाने के लिए बायोगैस प्लांट का निर्माण शुरू हो गया है। जिसका निर्माण पूर्ण होने पर ग्रामीणों को कनेक्शन देकर बायोगैस घरों में सप्लाई की जाएगी। इससे जहां ग्रामीणों को कम दाम में गैस मिल सेगी, वहीं इससे ग्राम पंचायतों की आमदनी भी बढ़ेगी। यहां के बाद अन्य गांवों में यह प्लांट लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

स्वच्छ भारत मिशन फेज-2 में शासन ने ग्राम पंचायतों में बायोगैस प्लांट स्थापित कराने की योजना बनाई गई थी। एक बायोगैस प्लांट पर 24 लाख रुपये बजट खर्च करना निर्धारित किया गया था। इसके तहत खट्टा प्रहलादपुर और सरूरपुर कलां गोशाला का बायोगैस प्लांट के लिए चयन किया गया। जिसमे ग्राम पंचायतों को मिले बजट से बायोगैस प्लांट का निर्माण शुरू कराया गया, जिसका निर्माण जल्द होने की उम्मीद है। 48 लाख रुपये से दोनों गांवों में लग रहे बायोगैस प्लांट से पाइपलाइन दबाकर ग्रामीणों के घरों में कनेक्शन दिए जाएंगे।
- संरक्षित गोवंशों का गोबर होगा इस्तेमाल
सरूरपुर कलां और खट्टा प्रहलादपुर गांव में बन रहे बायोगैस प्लांट गोशाला के अंदर है। जहां बायोगैस बनाने के लिए संरक्षित किए गए गोवंशों के गोबर का प्रयोग किया जाएगा। इस तरह वहां गैस के लिए गोबर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

- ग्राम पंचायतों की आमदनी बढ़ेगी
दोनों गांवों में बन रहे बायोगैस प्लांट से पाइपलाइन से गैस की सप्लाई घरों तक दी जाएगी। जिसमें दोनों गांवों के प्लांट के आसपास के घरों में कनेक्शन दिये जाएंगे। जिससे ग्रामीणों को सस्ती घरेलू गैस उपलब्ध कराई जा सकेगी तो ग्राम पंचायत की आमदनी भी बढ़ेगी।
- वर्जन
-खट्टा प्रहलादपुर और सरूरपुर कलां गांव में बायोगैस प्लांट का निर्माण कराया जा रहा है। जहां घरों में कनेक्शन देने का काम भी चल रहा है। जल्द ही प्लांट पर बायोगैस तैयार कर सप्लाई शुरू कर दी जाएगी। इससे गांव में स्वच्छता को भी बढ़ावा मिलेगा। - अमित त्यागी, डीपीआरओ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें