रमाला। किशनपुर बराल स्टैंड पर ट्रैक्टर-ट्राली की टक्कर लगने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के बाद आरोपी ट्रैक्टर चालक मौके से भाग गया।
मंगलवार को कासिमपुर खेड़ी निवासी मनोज अपने बेटे यश के साथ बाइक पर सवार होकर किशनपुर बराल स्टैंड क्षेत्र में कुछ सामान लेने आए थे। जब वह सूप मार्ग की ओर जा रहे थे तो बड़ौत की ओर से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पिता पुत्र हाईवे पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। मौका पाकर आरोपी चालक ट्रैक्टर सहित मौके से भागने में सफल रहा। इंस्पेक्टर ने कहा हादसे के संबंध में तहरीर मिलने के बाद ही मामले की जांच कर कार्रवाई होगी।