फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: अज्ञात वाहन की टक्कर से टटीरी के बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
-मेरठ जिले के कल्याणपुर गांव के पास हुआ हादसा
विज्ञापन


फोटो 12

संवाद न्यूज एजेंसी

अग्रवाल मंडी टटीरी (बागपत)। कस्बे की पट्टी भरभानिया निवासी अशोक प्रजापति (55) की सोमवार को मेरठ जिले के कल्याणपुर गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गई, उस समय अशोक प्रजापति बाइक से मेरठ जा रहे थे।
विज्ञापन


कस्बे की पट्टी भरभानिया निवासी अशोक प्रजापति दिल्ली की निजी कंपनी में नौकरी करते थे। बताया कि सोमवार रात को अशोक प्रजापति किसी काम से मेरठ जा रहे थे। जैसे ही पुरा महादेव गांव से आगे मेरठ जिले में कल्याणपुर गांव के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने अशोक प्रजापति की बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में अशोक प्रजापति की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर आए पुलिसकर्मियों ने घटना की जांच की और मृतक के परिजनों को हादसे की जानकारी दी। मंगलवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद परिवार वाले शव लेकर कस्बे में पहुंचे। अशोक कुमार के परिवार में पांच बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें