फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। छपरौली रोड पर मलकपुर गांव के पास मंगलवार को सड़क हादसे में बाइक सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल हो गया। हादसा कर भाग रहे कैंटर को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि चालक भागने में सफल रहा।
विज्ञापन

दरअसल जिला मुजफ्फरनगर के नगवा गांव निवासी 45 वर्षीय बाबू पुत्र रहतू सोमवार को अपने रिश्तेदार विनोद पुत्र समंदर निवासी जौहड़ी के साथ किसी काम से छपरौली क्षेत्र के सिनौली गांव गया था। दोपहर बाद वापस लौटते समय मलकपुर गांव के नजदीक ओवरटेक करने के चक्कर में उनकी बाइक जुगाड़ से टकरा गई, इससे दोनों जमीन पर गिर गए। इस दौरान पीछे से आ रहे कैंटर से बाबू को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि विनोद सड़क के दूसरी तरफ गिरने से बच गया। इसके बाद चालक कैंटर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने हादसे की जानकारी ली। शव पोस्टमार्टम को भेजा। घायल को नगर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। बाबू की मौत से परिवार में कोहराम मच गया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें