फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईपीई पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से बाईक सवार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खेकड़ा (बागपत)। ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से गौतमबुद्ध नगर के गांव बंबावली निवासी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

गौतमबुद्ध नगर के गांव बंबावली निवासी ओमवीर (35) पुत्र अजीत सिंह शुक्रवार को रिश्तेदारी में बागपत आया था। वह शनिवार सुबह करीब आठ बजे बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहा था। वह ईपीई पर खेकड़ा ओवरब्रिज के समीप पहुंचा। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आ रहे अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक क्षतिग्रस्त होने के साथ वह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना को अंजाम देकर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। कोतवाली पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराकर परिजनों को जानकारी दी। वहीं, घायल ओमवीर के परिजन और बागपत निवासी रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें