खेकड़ा। बड़ागांव मार्ग हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि अन्य दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को दिल्ली के ट्रामा अस्पताल में भर्ती कराया।
बुधवार की शाम करीब सात बजे खेकड़ा की लाइनपार बस्ती निवासी 20 वर्षीय युवक शाकिर पुत्र आलम बाइक से बड़ागांव मार्ग पर किसी कार्य से गया था। इसी दौरान मोहल्ला औरंगाबाद निवासी साहिल और अजहरुद्दीन की बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में शाकिर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि साहिल और अजहरुद्दीन भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर युवकों के परिजन और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचे। परिजनों ने दोनों घायलों को दिल्ली के ट्रोमा सेंटर अस्पताल में भर्ती कराया। उधर, मृतक शाकिर के परिवार कोहराम मच गया। शाम तक किसी भी पक्ष ने कोतवाली में एक दूसरे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए तहरीर नहीं दी थी। पुलिस क्षेत्राधिकारी युवराज सिंह ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में किसी भी पक्ष ने कोतवाली में तहरीर नहीं दी है।