फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बाइक सवार की मौत

Mon, 09 Oct 2017 12:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बिनौली
विज्ञापन
मृतक ब्रजमोहन उर्फ ब्रिजू का फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बड़ौत-मेरठ मार्ग पर दादरी मोड़ के पास ट्रक की चपेट में आने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


मेरठ के सरधना क्षेत्र के गांव खेड़ा निवासी ब्रजमोहन उर्फ बिरजू (25), दिल्ली के अलीपुर में स्थित एक प्राईवेट कंपनी में नौकरी करता था। शनिवार रात करीब नौ बजे ड्यूटी करके अपने घर लौट रहा था।

दादरी के मोड़ पर पहले से ही खराब खड़े ट्रक से उसकी बाइक टकरा गई। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायलावस्था में राहगीर उसको बिनौली सीएचसी ले जाया गया। जहां हालत गंभीर होने के चलते उसको जिला अस्पताल रेफर किया गया। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके परिजनों को घटना की जानकारी दी। बाद में परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। उसके भाई प्रमोद की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही बरतने के आरोप में मुकदमा हुआ। थाना प्रभारी चंद्रकांत पांडेय ने कहा आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।  

हेलमेट पहने होता तो बच सकती थी जान  
पुलिस ने कहा बिरजू हेलमेट पहने हुए नहीं था। उसकी सिर में गंभीर चोट लगने से ही जान गई । यदि हेलमेट पहने होता तो जान बच सकती थी।   

पत्नी को एक माह पहले पैदा हुआ था बेटा  
बिरजू की एक साल पूर्व शादी हुई थी। उसकी पत्नी को एक माह पूर्व ही बेटा पैदा हुआ था। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

पोस्टमार्टम में देरी होने पर जताई नाराजगी  
बागपत। बिरजू के शव का पोस्टमार्टम में देरी होने पर परिजनों ने नाराजगी जताई। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन भी किया। इस मौके पर जयकुमार, अशोक, रवि, विक्रम, संजय मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें