फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस की टक्कर से बाइक सवार किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर शुक्रवार को जिवाना टोल प्लाजा के पास मिनी बस और बाइक की भिड़ंत हो गई। जिसमें बाइक सवार किसान की मौत हो गई। उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि घायल युवक को बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

जिवाना निवासी उत्तम पुत्र मुकुल (35) और साथ उपेंद्र अपने गांव जिवाना से टोल प्लाजा से मुड़कर अपने खेत की तरफ जा रहे थे। टोल प्लाजा के पास पीछे से आ रही मिनी बस ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक बस में फंस गई। बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे परिजन घायलों को लेकर बड़ौत के अस्पताल की ओर दौड़े, लेकिन बीच रास्ते में उत्तम ने दम तोड़ दिया। उपेंद्र को परिजनों ने बड़ौत के अस्पताल में भर्ती कराया। चालक बस को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पिता की भी इसी जगह बस से कुचलकर हुई थी मौत
- उत्तम के पिता की दो माह पूर्व इसी जगह हादसे में मौत हो गई थी। उन्हें बस ने कुचल दिया था। पिता के बाद अब बेटा भी उसी जगह काल का ग्रास बन गया। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें