फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार बस चालक की मौत

Fri, 18 Apr 2025 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
सड़क हादसे की खबर से संबं​धित फोटो।  ककड़ीपुर निवासी  मृतक कर्मवीर का फाइल फोटो। स्रोत:परिजन
विज्ञापन
रमाला। दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार देर रात ईंटों से लदे ट्रक से टक्कर लगने पर बाइक सवार बस चालक रामपाल (35) की मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

ककड़ीपुर गांव का रहने वाला कर्मवीर निजी बस चलाता है। कर्मवीर मंगलवार शाम बाइक से शामली गया था। देर रात गांव वापस लौटते समय दिल्ली-सहारनपुर नेशनल हाईवे पर ककड़ीपुर चौकी के पास पहुंचा तो पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। इसके बाद हाईवे पर गिरे कर्मवीर को कुचल दिया। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक और उसके साथी वहां से भाग गए।
राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने घायल को बड़ौत सीएचसी भेजा, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया कि रास्ते में ही कर्मवीर की मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बच्चे है। उधर पुलिस ने बताया कि ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। इसमें तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें