फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भैंसा-बुग्गी की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत ,एक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत। अमीनगर सराय रोड़ पर शनिवार की देर रात्रि भैंसा-बुग्गी से बाइक की भिडंत हो गई। जिसमें बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई और दूसरा घायल हो गया। घायल को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

मृतक युवक चिराग पुत्र विपिन मेरठ में मवाना रोड का रहने वाला है। वह शनिवार को बड़ौत में अपने दोस्त विशाल के साथ किसी काम से आया हुआ था। जब दोनों अमीनगर सराय रोड से होते हुए मेरठ वापस लौट रहे थे तो गुराना गांव के पास अचानक सामने से भैंसा-बुग्गी आ गई। जिससे उनकी भिडंत हो गई। जिसमें चिराग की मौके पर ही मौत हो गई। और विशाल घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें