बताया गया कि जैसे ही निकाह की प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, उसी समय दुल्हन ने अचानक निकाह करने से साफ इन्कार कर दिया। दुल्हन के इस फैसले से दोनों पक्षों में खलबली मच गई और वहां मौजूद लोग भी हैरान रह गए।
इस बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। विवाद के दौरान कई लोगों को मामूली चोटें आईं। वहीं दूल्हे की कार के शीशे भी तोड़ दिए गए।
हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस ने एहतियातन कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया।
बताया जा रहा है कि दूल्हा और दुल्हन आपस में फुफेरे और ममेरे भाई-बहन हैं। देर शाम तक दोनों पक्षों के लोग आपसी समझौते के प्रयास में जुटे रहे। पुलिस का कहना है कि यदि किसी पक्ष की ओर से तहरीर दी जाती है तो मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।