फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor: हाई स्कूल की परीक्षा देने आ रहे बाइक सवार एक छात्र की सड़क हादसे में मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Mon, 10 Mar 2025 02:30 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

बिजनाैर के धामपुर में हाई स्कूल की परीक्षा देने आ रहे तीन छात्र हादसे का शिकार हो गए। हादसे में एक छात्र की माैत हो गई जबकि दो गंभीर रूप से घायल हुए हैं।
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिजनाैर जनपद के धामपुर थानाक्षेत्र में आज सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में एक छात्र की माैत हो गई। यहां नहटौर मार्ग पर मीमला की पुलिया से टकराने के बाद हुए सड़क हादसे में हाई स्कूल के छात्र साद (18) पुत्र खुर्शीद की मौत हो गई, जबकि उसके साथी जैद(17) पुत्र गुलजार तथा ताजीम(18) पुत्र रईस गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन


तीनों छात्र बाइक से धामपुर के गांव बमनोली स्थित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल की परीक्षा देने के लिए आ रहे थे। घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है। 

पुलिस ने बताया कि सोमवार को नहटौर के ईदगाह नगर निवासी जैद पुत्र गुलजार, ताजिम पुत्र रईस और साद बाइक से नहटौर से धामपुर के बमनोली स्थित परीक्षा केंद्र पर हाई स्कूल की कला विषय की परीक्षा देने के लिए आ रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

नहटौर मार्ग पर करीब 8:00 बजे धामपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम मीमला पुलिया के मोड पर मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गई और नाले में जा गिरी, जिसमें तीनों घायल हो गए।

सूचना पर पुलिस, पीआरवी ने मौके पर पहुंचकर तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धामपुर में भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने मोटरसाइकिल चालक साद को मृत घोषित कर दिया गया। अन्य दोनों को सामान्य चोटे आईं।

मृतक साद के परिजनो द्वारा सूचना पर पहुंचकर पुलिस से पोस्टमार्टम न कराने का अनुरोध किया गया। जिस पर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई कर शव परिजनों की सुपुर्दगी में दे दिया गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें