फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजलीघर पर एसएसओ को बंधक बनाया

Sun, 14 May 2017 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
दोघट (बागपत)। कान्हड़ बिजलीघर से बरनावा फीडर को विद्युत सप्लाई नहीं मिल रही है। इससे नाराज पलड़ा के ग्रामीणों ने देर रात्रि बिजलीघर पहुंचकर प्रदर्शन कर एसएसओ को बंधक बनाया और चेतावनी दी यदि बरनावा फीडर पर नियमित सप्लाई न दी तो धरना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन


कान्हड़ बिजलीघर परिसर में शुक्रवार की रात्रि में ट्रैक्टर- ट्रालियों में भरकर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीणों ने नारेबाजी कर कहा बिजलीघर से बरनावा फीडर को विद्युत सप्लाई कम दी जा रही है। जबकि दूसरे फीडरों को सप्लाई अधिक दी जा रही है। रात्रि में तो कभी कभार ही सप्लाई दी जाती है। कई बार अधिकारियों से शिकायत भी कर चुके हैं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई है। जब भी वे शिकायत लेकर जाते हैं तो उन्हें आश्वासन देकर टरका दिया जाता है। विद्युत सप्लाई कम मिलने के कारण किसानों की फसलें भी सूख रही हैं।

किसानों के गुस्से को देख एसएसओ जितेंद्र कुमार ने बिजलीघर से विद्युत सप्लाई छोड़ी। तब जाकर किसान शांत पड़े। इस मौके पर कुलदीप, कपिल, रहीसू, आस मोहम्मद, नानू, यामीन, मीरा, नूर हसन, जरीफ, खलील आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें