अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में करीब आठ घंटे विद्युत आपूर्ति ठप रही। भीषण गर्मी में सप्लाई न आने के कारण लोग परेशान हैं। उन्होंने विद्युत निगम से बिजली सप्लाई सुचारु करने की मांग की। बिजली की कमी के कारण लोगों को पेयजल की परेशानी उठानी पड़ी।
कस्बे में सोमवार को सुबह करीब सुबह साढ़े चार बजे विद्युत सप्लाई बंद कर दी। विद्युत निगम के करीब आठ घंटे सप्लाई बंद रहने के बाद दोपहर में एक बजे सप्लाई सुचारु की। विद्युत आपूर्ति न होने के कारण भीषण गर्मी में नागरिकों को बुरा हाल हो गया तथा उनके सामने पशुओं के लिए चारा काटने की समस्या आ गई। कस्बे के नागरिकों ने विद्युत निगम के अफसरों से कस्बे की बिजली व्यवस्था सुचारु कराने की मांग की। बिजली आपूर्ति बाधित होने से नागरिकों को परेशानी उठानी पड़ी। कई मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति बाधित रही। उधर, लाइनमैन शफीक अहमद ने बताया कि सुबह करीब साढ़े चार बजे कस्बे की बड़ी लाइन में फाल्ट आ गया, इस कारण क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप हो गई। फाल्ट ठीक कर क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु कर दी।