फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजमिस्त्री की हत्या में बड़ा खुलासा: पत्नी के प्रेमी ने बलकटी से हमला कर की थी हत्या, दोनों  गिरफ्तार

Sun, 03 Mar 2024 04:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद राजमिस्त्री की हत्या के मामले में पुलिस ने खुलास कर मृतक की पत्नी व उसके प्रेमी को  गिरफ्तार कर  लिया है। दोनों ने  मिलकर राजमिस्त्री की हत्या की थी। 
विज्ञापन
आरोपी पत्नी व प्रेमी गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बड़ौत में इमरान हत्याकांड का पुलिस ने रविवार को खुलासा कर दिया। अनैतिक सम्बन्धों का विरोध करने पर बलकटी से हमला कर हत्या की गई थी। आरोपी के मृतक की पत्नी से अवैध सम्बन्ध थे।
विज्ञापन


मलकपुर रोड स्थित कांशीराम कालोनी के रहने वाले राज मिस्त्री इमरान की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी थी। उसका शव बड़का गांव में बंद फैक्ट्री में पड़ा मिला। पुलिस ने इस मामले में हाशिम निवासी पठानकोट और मृतक की पत्नी रुकसाना को गिरफ्तार किया।

एएसपी एनपी सिंह ने बताया कि हाशिम के इमरान की पत्नी रुकसाना से अवैध सम्बन्ध थे। इस बात की जानकारी इमरान को हो गई। इमरान ने उनकी अश्लील वीडियो बना ली और हाशिम को ब्लैकमेल करने लगा। इस पर हाशिम और रुकसाना ने उसकी हत्या की योजना बनाई थी। हाशिम अपने साथ इमरान को लेकर बड़का ले गया और वहां पर बलकटी से हमला कर हत्या कर दी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें