फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: मां-बेटी पर हमले में बड़ा खुलासा, पति ने इस बात से नाराज होकर दी थी हत्या की सुपारी, गिरफ्तार

Fri, 21 Feb 2025 06:29 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

मां-बेटी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने जल्द ही खुलासा करने की बात कही है। गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान कर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
हत्यारोपी पति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बागपत जनपद के दाहा-बरनावा मार्ग पर गाजियाबाद के निस्तौली गांव की नीतू और उसकी बेटी अधीरा को गोली मारने की घटना उसके पति ने कराई थी। पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले शूटरों को मुठभेड़ में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पति समेत चार अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि गाजियाबाद के निस्तौली गांव का गौरव अपनी पत्नी और बच्चों के साथ नौ फरवरी को ससुराल से वापस लौट रहा था। दाहा बरनावा तिराहे पर बाइक की साइडबाइकसवार बदमाशों ने गोली चला दी। इसमे नीतू और उसकी बेटी अधीरा गोली लगने से घायल हो गई थी। शुक्रवार को पुलिस ने घटना का खुलासा कर दिया।

गाजियाबाद जिले के निस्तौली गांव के रहने वाले गौरव ने दस फरवरी को दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। गौरव ने बताया कि बिटावदा गांव स्थित अपनी ससुराल में साले की शादी में शामिल होकर पत्नी नीतू, बेटी अधीरा और दो बच्चों के साथ नौ फरवरी की रात कार से वापस लौट रहा था। दाहा-बरनावा तिराहे पर एक बाइक उसकी कार से आकर टकरा गई।

इसी के विवाद में बाइक सवार दोनों युवक उसे भुगत लेने की धमकी देकर आगे चले गए और थोड़ा आगे जाते ही बाइक आगे लगाकर गोली चला दी। कार में बैठी उसकी पत्नी नीतू और बेटी अधीरा गोली लगने से घायल हो गई। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस को बदमाशों के मुजफ्फरनगर जिले से ही कार के पीछे लगे होने की जानकारी मिली। सूत्रों की माने तो पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि दोनों बदमाशों ने घटना को अंजाम देने की साजिश पहले से रच रखी थी, जो मुजफ्फरनगर जिले के ही रहने वाले हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे
घटना के बाद पुलिस की कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया। इसमे पुलिस ने सबसे पहले दाहा क्षेत्र के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उसमे बदमाश साफ नजर नहीं आए।

इसके बाद पुलिस ने दाहा और मुजफ्फरनगर जिले के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुजफ्फरनगर जिले के कैमरों से पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी लगी। इसके बाद पुलिस आरोपियों तक पहुंची और उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें