फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghpat: साजिश रचकर मां-बेटी को मारी गोली, 30 किमी किया था पीछा, बदमाशों की हुई पहचान

Thu, 20 Feb 2025 08:15 PM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत

सार

मां बेटी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने जल्द ही खुलासा करने की बात कही है। गोली मारने वाले बदमाशों की पहचान पुलिस ने कर ली है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के निस्तौली गांव की नीतू और उसकी बेटी अधीरा को गोली मारने वाले बाइक सवार बदमाशों की पुलिस ने पहचान कर ली। उन्होंने सड़क पर कार से बाइक में साइड लगने का विवाद योजना के तहत किया था, क्योंकि गोली मारने की पहले ही साजिश रची गई थी। दोनों बदमाश करीब 30 किलोमीटर से कार के पीछे लगे हुए थे, पुलिस जल्द ही इस घटना का खुलासा करेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Muzaffarnagar: कक्षा 11 की छात्रा से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल का कारावास, सात वर्ष बाद पीड़िता को मिला न्याय

गाजियाबाद जिले के निस्तौली गांव के रहने वाले गौरव ने दस फरवरी को दोघट थाने में मुकदमा दर्ज कराया। गौरव ने बताया कि बिटावदा गांव स्थित अपनी ससुराल में साले की शादी में शामिल होकर पत्नी नीतू, बेटी अधीरा और दो बच्चों के साथ नौ फरवरी की रात कार से वापस लौट रहा था। दाहा-बरनावा तिराहे पर एक बाइक उसकी कार से आकर टकरा गई।

इसी के विवाद में बाइक सवार दोनों युवक उसे भुगत लेने की धमकी देकर आगे चले गए और थोड़ा आगे जाते ही बाइक आगे लगाकर गोली चला दी। कार में बैठी उसकी पत्नी नीतू और बेटी अधीरा गोली लगने से घायल हो गई। इसके बाद जांच में जुटी पुलिस को बदमाशों के मुजफ्फरनगर जिले से ही कार के पीछे लगे होने की जानकारी मिली। सूत्रों की माने तो पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि दोनों बदमाशों ने घटना को अंजाम देने की साजिश पहले से रच रखी थी, जो मुजफ्फरनगर जिले के ही रहने वाले है।
 
विज्ञापन

पुलिस ने खंगाले 500 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे
घटना के बाद पुलिस की कई टीमों को खुलासे के लिए लगाया गया। इसमे पुलिस ने सबसे पहले दाहा क्षेत्र के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उसमे बदमाश साफ नजर नहीं आए।

इसके बाद पुलिस ने दाहा और मुजफ्फरनगर जिले के 500 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मुजफ्फरनगर जिले के कैमरों से पुलिस के हाथ कई अहम जानकारी लगी।

कार सवार मां-बेटी को गोली मारने की घटना में कई अहम सुराग हाथ लगे हैं। दोनों बदमाशों की पहचान भी कर ली गई है, जल्द ही उनको गिरफ्तार कर घटना का खुलासा किया जाएगा। -अर्पित विजयवर्गीय, एसपी 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें