फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

21 जनवरी को मनाया जाएगा ‘साइकिल डे’

Sat, 20 Jan 2018 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत गौरीपुर मोड़ पर अक्सर टेंपो में इसी तरह सवारियां लटक कर जाती हैं। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जिले में 21 जनवरी को ‘साइकिल डे’ मनाया जाएगा। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल से चलने वाले वाहनों के कम इस्तेमाल के प्रति जागरूक किया जाएगा। बढ़ते वाहनों की संख्या के कारण पेट्रोल और डीजल की खपत बढ़ती जा रही है।
विज्ञापन


लोगों को जागरूक करने के लिए ‘साइकिल डे’ आयोजित किया जाएगा। साइकिल रैली का आयोजन होगा, जिसके माध्यम से ईंधन बचाने के उपाय बताए जाएंगे। शहर के पेट्रोल पंप के प्रबंधक एवं पूर्व चेयरमैन रोहताश गुप्ता ने बताया कि प्रदेश के प्रत्येक एक जिले में एक पेट्रोल पंप का चयन किया गया है।

21 जनवरी को साइकिल रैली निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में 21 पेट्रोल पंप है, इसमें उनका चयन किया गया है। जागरूकता फैलायी जाएगी। बताया कि कम से कम ईंधन से चालित वाहनों बिना वजह के इस्तेमाल न करने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
विज्ञापन


साइकिल का साधन सबसे अच्छा है। शहर में कम से कम वाहनों का इस्तेमाल करने के लिए जागरूकता फैलाई जाएगी। पेट्रोल पंप से एक साइकिल रैली निकाली जाएगी जो विभिन्न मार्गों से गुजरेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें