फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूपेंद्र के कत्ल की साजिश का आरोपी इनामी बंदी

Sat, 14 Jan 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
hathkadi
विज्ञापन
बागपत के सिरसली गांव में रालोद नेता के भाई भूपेंद्र की हत्या की साजिश रचने के आरोपी को पुलिस ने बृहस्पतिवार की रात्रि गिरफ्तार कर लिया। उस पर ढाई हजार रुपये का इनाम भी था।
विज्ञापन

27 नवंबर 2016 को सिरसली गांव में रालोद नेता प्रवीण तोमर के भाई दिल्ली पुलिस के फायरमैन भूपेंद्र तोमर की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वे बाइक से खेत से घर आ रहे थे। प्रवीण तोमर ने गांव के ही सतेंद्र पुत्र निर्भय, उसकी पत्नी रेखा, पिता निर्भय सहित छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने बृहस्पतिवार रात जौहड़ी गांव के पास भूपेंद्र की हत्या की साजिश रचने वाले अरविंद पुत्र सतेंद्र निवासी सिरसली को गिरफ्तार किया। शुक्रवार को न्यायालय में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। अब इस हत्याकांड में सतेंद्र की पत्नी रेखा व सतेंद्र का पिता निर्भय फरार हैं।
विज्ञापन

   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें