फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामलीलाओं में पुुरुषोत्तम राम का राज्य अभिषेक अौर भरत मिलाप की लीला का हुआ मंचन

Thu, 13 Oct 2016 01:59 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। दशानन के दहन के बाद शहर में चल रही रामलीलाओं में पुुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राज्य अभिषेक किया। इसमें भरत मिलाप का मंचन हुआ। इस दौरान दर्शकों की भारी भीड़ रही। 
विज्ञापन


शहर के श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने राजतिलक समारोह का आयोजन किया। इसमें रालोद नेता ठाकुर प्रदीप सिंह, अमित चौहान, सुनील चौहान रोहताश गुप्ता पहुंचे। उन्होंने भगवान श्रीराम और लक्ष्मण का अभिनय कर रहे कलाकारों का राजतिलक किया। इस दौरान नीरज चौहान, रोहित शर्मा, आशीष शर्मा, संजय फौजदार, अनुज कुमार, भीम, आशु शर्मा, ईलू का सहयोग रहा। 

अमीनगर सराय कस्बे के शिव मंदिर में चल रही रामलीला में लंका लौटे श्रीराम और भरत के मिलाप    का मंचन किया। ईश्वर दयाल अग्रवाल के आवास पर स्वागत कार्यक्रम हुआ। इसका उद्घाटन अनिल गुप्ता ने किया। राजतिलक का कार्यक्रम आयोजित किया।         सभी कलाकारों को शील्ड देकर सम्मानित किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल मंडी टटीरी की आदर्श रामलीला कमेटी और रघुवर रामलीला समिति ने राजतिलक लीला का मंचन किया।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें