रमाला। कंडेरा गांव के भरत हत्याकांड का खुलासा नहीं होने से नाराज परिजन शुक्रवार को आईजी प्रवीण कुमार से मिले। केस का जल्द खुलासे की मांग की । घटना का जल्द खुलासे के लिए एसटीएफ के सहयोग से आईजी ने रमाला थानाध्यक्ष को जल्द खुलासे के आदेश दिए।
कंडेरा गांव में 26 जनवरी की रात में निर्माणाधीन डेयरी पर भरत की हत्या की। मृतक के पिता विनोद ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। घटना के खुलासे के लिए परिजन कई बार एसपी अभिषेक सिंह से मिले। एक माह होने के बाद भी आजतक घटना का खुलासा नहीं हुआ। शुक्रवार को मृतक भरत के परिजन आईजी प्रवीण कुमार से मिले। और जल्द घटना का खुलासा कराने की मांग की। भरत के पिता विनोद ने बताया कि बदमाशों को पकड़ने के लिए पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। आइजी ने घटना की रमाला इंस्पेक्टर से जानकारी ली और जल्द खुलासा करने के आदेश दिए। इंस्पेक्टर ने कहा एसटीएफ की टीम के साथ वह घटना के राजफाश के नजदीक पहुंच गए है।