फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में भाकियू ने चढ़ाई भट्टी, हक नहीं मिला तो आंदोलन

विज्ञापन
डीएम कार्यलय के सामने बनाया खाना:बागपत कलक्ट्रेट में डीएम कार्यलय के सामने दूसरे दिन धरने-प्रदर? - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
बागपत। गन्ना किसानों की मांगों को लेकर भाकियू ने कलक्ट्रेट में दूसरे दिन भी धरना प्रदर्शन किया। भट्टी चढ़ा दी। एलान किया कि किसानों को हक नहीं मिला तो आंदोलन जारी रहेगा। जिला गन्ना अधिकारी ने मिल प्रबंधन से बात करा कर जल्द भुगतान का भरोसा दिलाया। इसके बाद किसानों ने डीएम शकुंतला गौतम को मांग पत्र सौंपकर हक मांगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को युवा भाकियू के जिलाध्यक्ष हिम्मत सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। निजी मिलों से किसानों के बकाए भुगतान की मांग की। किसानों का कहना था कि इंडेंट नहीं दिए जाने से इस बार गेहूं की बुवाई नहीं हो सकी है, जिस कारण परेशानी होगी। शबगा और बड़ौत क्षेत्र के किसानों के कनेक्शन विद्युत निगम की टीम काट रही है। भुगतान होने तक किसानों को बिल न भेजे जाएं। मलकपुर मिल पर बाहरी किसानों से गन्ना खरीद का आरोप लगाया। किसानों ने कलक्ट्रेट में ही भट्टी चढ़ा दी और खुद भोजन तैयार किया। डीसीओ अनिल कुमार किसानों के बीच पहुंचे और समस्याओं के समाधान का भरोसा दिलाया। डीसीओ ने किसानों की मलकपुर चीनी मिल के अधिकारियों से बात कराई और जल्द से जल्द भुगतान का भरोसा भी दिया। इसके बाद किसानों के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम शकुंतला गौतम को मांग पत्र सौंपा। इस दौरान विजयपाल, चंद्रवीर, पिंटू, पप्पू, सहंसर पाल, योगेश कुमार, संजय कुमार, सतपाल, महेंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें