पूर्व राष्ट्रपति के पौत्र पहुंचे भड़ल, ग्रामीणों ने किया स्वागत
दाहा (बागपत)। मंगलवार को अखिल भारतीय विश्वकर्मा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह के पौत्र इंद्रजीत सिंह गांव भड़ल पहुंचे। ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
मंगलवार को पंडित विनोद विश्वकर्मा के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उच्च शिक्षा से ही तरक्की की राह खुलती है। युवा बुराईयों को त्याग अच्छी शिक्षा हासिल कर समाज और देश का नाम रोशन करें। पंडित विनोद विश्वकर्मा को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। गाजियाबाद का जिलाध्यक्ष महेंद्र सिंह को नियुक्त किया गया। श्याम विश्वकर्मा, सुखबीर सिंह, अनुज राणा, डॉ. समरपाल सिंह, डॉ. दिनेश विश्वकर्मा, संजीव विश्वकर्मा, दीपक, निशांत, केशव, बिल्लू, लोकेंद्र, सत्यपाल सिंह, सुरेंद्र पांचाल मौजूद रहे।