फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटियों की शादी में नि:शुल्क पानी देगी नगर पंचायत 

Sat, 22 Apr 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर पंचायत की ओर से अब बेटियों की शादी में नि:शुल्क पेयजल की व्यवस्था की जाएगी। जिनके यहां रस्म तेरहवी होगी, उनसे भी पेयजल की कीमत नहीं ली जाएगी। इसके लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित हो गया है। इसके अलावा विभिन्न प्रस्तावों को भी हरी झंडी दी गई। 
विज्ञापन


शुक्रवार को नगर पंचायत अग्रवाल मंडी टटीरी में बोर्ड की बैठक हुई। इसमें विभिन्न प्रस्तावों पास हुए। बेटियों की शादी में पानी की नि:शुल्क व्यवस्था कराने के प्रस्ताव की सभी ने प्रशंसा की। चेयरपर्सन सीमा देवी ने कहा बेटियों से बढ़कर कुछ नहीं है। इस पहल को अन्य नगर पालिका और नगर पंचायत को भी करनी चाहिए। सभी सदस्यों ने इसका स्वागत किया।

इसके अलावा हैंडपंप लगाने, खराब हैंडपंपों का ठीक कराने, खुले में ट्रांसफार्मर की चार दीवारी, छह और वाटर कूलर के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई है। सौर ऊर्जा की लाइटें लगवाने, नलकूपों को सौर ऊर्जा से चलाया जाने का भी निर्णय लिया गया है। लिपिक अंकित शर्मा ने बताया कि बैठक में एपीजे अब्दुल कलाम योजना के तहत 11 करोड़ रुपये का प्रस्ताव लखनऊ भेजा गया है।
विज्ञापन


बैठक की अध्यक्षता चेयरर्पसन सीमा देवी और संचालन ईओ सूर्यप्रकाश, वरिष्ठ लिपिक अंकित शर्मा ने किया। सभासद वीरेंद्र कुमार, मनोज कुमार, ममता देवी, बीना शर्मा, बिमलेश देवी, सरोज देवी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें