फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरिकेडिंग शुरू, 17 से नामांकन

Mon, 16 Jan 2017 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
बागपत कलक्ट्रेट में नामाकंन के लिए लगाई गई बैरिंकेडिंग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव 2017 को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी करने के लिए पुलिस और प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। बैरिकेडिंग शुरू कर दी गई है। डीएम हृदय शंकर तिवारी और एसपी अजय शंकर राय ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। डीएम ने कहा कि नामांकन के दौरान सख्त चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम हृदय शंकर तिवारी ने कलक्ट्रेट में पत्रकारों से बातचीत में बताया कि चुनाव के नाम निर्देशन पत्रों से संबंधित सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्रत्याशियों के नामांकन पत्र 17 जनवरी को सुबह 11 बजे शुरू हो जाएंगे और 24 जनवरी तक होंगे। नामांकन लोक अवकाश दिवस को छोड़कर प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक होगे। नामांकन पत्रों की जांच 25 जनवरी को सुबह 11 बजे होगी।

नाम वापसी की तिथि 27 जनवरी नियत की गई है। उसी दिन शाम तीन बजे के बाद चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। यह सभी प्रक्रिया कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। डीएम ने कहा कि नाम निर्देशन पत्र में अभ्यर्थी का फोटो लगाना अनिवार्य है तथा शपथ पत्र में कोई भी कॉलम खाली नहीं छोड़ा जाएगा।
विज्ञापन


निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थी को सरकारी ऋण के संबंध में नोड्यूस देना होगा। मान्यता प्राप्त राज्यीय/राष्ट्रीय राजनीतिक दलों के अभ्यर्थी नामांकन के समय केवल पांच व्यक्ति (1+4) ही नामांकन कक्ष में प्रवेश कर सकेंगे। निर्दलीय के साथ दस व्यक्ति (4+4+2) रहेंगे।

विधानसभा छपरौली (50) के नामांकन न्यायालय बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी कमरा नंबर 23 में होंगे। बड़ौत (51) के प्रत्याशियों का नामांकन न्यायालय सहायक आयुक्त स्टांप कमरा नंबर 28 तथा बागपत (52) के नामांकन न्यायालय अपर जिलाधिकारी कमरा नंबर 29 में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें