फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिसावदा में कोल्हू में रखी खोई में लगी आग

विज्ञापन
अमीनगर सराय क्षेत्र के हिसावदा गांव स्थित कोल्हू पर लगी आग - फोटो : BAGHPAT
विज्ञापन
हिसावदा में कोल्हू में रखी खोई में लगी आग
विज्ञापन

बिजनौर, अमीनगर सराय। हिसावदा गांव के कोल्हू में रखी गई खोई में शुक्रवार को दोपहर के समय आग लग गई। मजदूर आग की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। आग लगने से कोल्हू संचालक का नुकसान हो गया है। सूचना देने के कई घंटे बाद भी दमकल विभाग की टीम गांव में नहीं पहुंची।
विज्ञापन

हिसावदा गांव में सुभाष गुप्ता का कोल्हू है। शुक्रवार को दोपहर करीब तीन बजे कोल्हू से चिंगारी से पुराल में और फिर खोई के ढेर में आग लग गई। इससे वहां अफरा तफरी मच गई। कोल्हू में बिजनौर के तीन परिवार के लोग मजदूरी करते हैं। आग लगने पर वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मजदूरों और उनका सामान कोल्हू के बाहर निकाला। लोगों ने फोन करके दमकल विभाग को आग लगने की सूचना दी, मगर सूचना के कई घंटे बाद तक भी दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची। कोल्हू पर काम करने वाले मजदूरों व अन्य लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर बामुश्किल आग पर काबू पाया। गनीमत रही की कोई आग की चपेट में नहीं आया, नहीं तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। कोल्हू संचालक सुभाष गुप्ता ने कहा आग से उसका कई लाखों रुपये का नुकसान हो गया है, लेकिन अच्छा रहा कि मजदूर बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें