बागपत। जिले में मई माह के मुकाबले संक्रमण की दर घटी है और रिकवरी दर बढ़ी है। छह कोविड अस्पतालों के 511 कोविड बेड पर अब सिर्फ 15 मरीज भर्ती हैं। दो कोविड अस्पतालों में मरीजों की संख्या शून्य हो गई है। हालांकि अभी संक्रमण का खतरा बरकरार है। बचाव के लिए अभी सावधानी जरूरी है। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को संक्रमण से बचाव के लिए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने की सलाह दी है।
जिले में जून के पहले सप्ताह में संक्रमण से थोड़ी राहत मिली है। संक्रमण दर में गिरावट और रिकवरी में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि अभी संक्रमण का खतरा टला नहीं है। थोड़ी सी लापरवाही खतरनाक साबित हो सकती है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में मई में संक्रमण दर 1.71 रही जो जून के पहले सप्ताह में 1.69 हो गई है। उधर, मई में संक्रमण से रिकवरी दर 91.95 से जून में बढ़कर 95.47 हो गई है। जिले में मई में संक्रमण से 66 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, जून में अब तक चार लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि जिले में संक्रमण की दर कम और रिकवरी दर बढ़ी है। हालांकि अभी संक्रमण का खतरा बरकरार है। संक्रमण से बचाव के लिए मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के साथ स्वच्छता का ध्यान रखना जरूरी है। सीएमओ डॉ. आरके टंडन का कहना है कि जिले में संक्रमण कम हुआ है, मगर अभी सावधानी जरूरी है। उन्होंने संक्रमण से बचाव के लिए नियमों का पालन करने की सलाह दी है।
संक्रमण और रिकवरी दर
माह कुल संक्रमित संक्रमण दर रिकवरी दर मौत
मई 4453 1.71 91.95 66
जून 135 1.69 95.47 04
अस्पतालों में बेड की स्थिति
अस्पताल का नाम कुल बेड मरीज
आर्यभट्ट 230 1
आस्था 50 3
सरूरपुर 75 0
खेकड़ा 75 9
क्रिस्टल 31 2
मेडिसिटी 50 0
कुल 511 15