फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दो महिला स्पेशल केंद्रों का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
बागपत। जिले में सोमवार को अभिभावक स्पेशल टीकाकरण केंद्र के साथ दो महिला स्पेशल टीका केंद्र शुुरू किए गए हैं। डीएम राजकमल यादव ने जिला संयुक्त अस्पताल के टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संयुक्त जिला अस्पताल और बड़ौत में जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार से एक-एक महिला स्पेशल टीकाकरण केंद्र शुरू किए गए। इन केंद्रों पर 18 वर्ष से अधिक आयु की महिलाएं कोरोना का टीका लगवा सकती हैं। प्रत्येक केंद्र पर 100-100 महिलाओं के टीकाकरण का प्लान तैयार किया गया है। इनके अतिरिक्त जिले में दो अभिभावक केंद्र भी संचालित हैं। इन केंद्रों पर 12 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के बच्चों के अभिभावकों का टीकाकरण किया जा रहा है। डीएम राजकमल यादव ने संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के लोगों से टीकाकरण कराने का आह्वान किया है। इस मौके पर सीएमओ डॉ. आरके टंडन, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. दीपा, डिप्टी सीएमओ डॉ. यशवीर व स्वास्थ्य विभाग की टीम मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें