फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

9.22 करोड़ से होगा ऐतिहासिक-धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण

Mon, 12 Dec 2016 12:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
ऐतिहासिक स्थलों को देखती टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बागपत के बिनौली में केंद्र सरकार के पर्यटन विभाग एवं सांस्कृतिक मंत्रालय की ओर से स्वदेश दर्शन स्कीम के तहत छह ऐतिहासिक स्थलों का 9.22 करोड़ की लागत से सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। पर्यटन विभाग की टीम ने स्थलों का रविवार को दौरा किया।
विज्ञापन


केंद्र सरकार के उद्यम टीसीआईएल के समूह महाप्रबंधक सिविल अतुल जैन, उपप्रबंधक संजय सिंह, वरिष्ठ प्रबंधक महेश पाठक, एके चौधरी और श्री दिगंबर जैन त्रिलोकतीर्थ धाम के प्रचार मंत्री श्यामलाल जैन ने पर्यटन स्थलों का दौरा किया।

बागपत में उन्होंने पत्रकारों को 9.22 करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्य की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि महाभारतकालीन लाक्षागृह बरनावा के लिए एक करोड़ 45 लाख, श्रीचंद प्रभु दिगंबर जैन मंदिर अतिशय क्षेत्र बरनावा के लिए 1 करोड़ 22 लाख, त्रिलोक तीर्थधाम मंदिर बड़ागांव के लिए 5 करोड़
विज्ञापन


37 लाख, माता मंशा देवी मंदिर बड़ागांव के लिए 52 लाख, पुरा महादेव मंदिर पुरा महादेव के लिए 93 लाख, भगवान परशुराम मंदिर पुरा महादेव के लिए 81 लाख रुपये की राशि स्वीकृत हुई है।

इस राशि से स्थलों पर सीढ़ियों और रास्तों का निर्माण, सार्वजनिक शौचालय, सौर ऊर्जा उपकरण, यातायात के लिए सुगम रास्ते, पार्किग, ठहरने व चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन


सके लिए 13 दिसंबर को लाक्षागृह में प्रस्तावित कार्यक्रम में पर्यटन मंत्री डॉ. महेश शर्मा और स्थानीय सांसद डॉ. सत्यपाल शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें