रास्ते के विवाद में लाठी-डंडो से पीटा
बड़ौत। अमीनगर सराय रोड स्थित वीर स्मारक इंटर कॉलेज की जमीन को ठेके पर फसल उगाने वाले एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने रास्ता बनाने से मना करने पर लाठी-डंडो से पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस ने तहरीर लेकर घायल को सीएचसी में भर्ती कराया है।
घायल हासिम पुत्र अलीशेर बड़का रोड का रहने वाला है। उसने वीर स्माकर इंटर कॉलेज की जमीन को ठेके पर फसल उगाने के लिए लिया है। पड़ोसी गोदाम मालिक ने उस पर रास्ता बनाने लगा तो हासिम ने रोक दिया। इस बात से नाराज गोदाम मालिक ने लाठी-डंडों से पीटकर उसे लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।