फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में घुसकर तीन छात्रों को जमकर पीटा

Sat, 03 Dec 2016 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
विज्ञापन
पीटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बागपत के बड़ौत के शताब्दी नगर में स्थित छात्रावास में घुसकर शुक्रवार रात छह युवकों ने तीन छात्रों को तमंचों की बटों व बेल्टों से पीटकर गंभीर घायल कर दिया। बाद में वे उनके मोबाइल भी तोड़कर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकले। छात्र घायलों को लेकर कोतवाली पहुंचे और आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


घायलों में बीएससी प्रथम का छात्र अमित पुत्र धनपाल निवासी बड़ौली, बीएससी एजी का छात्र हरियाणा के हिसार निवासी हरमिंदर पुत्र धर्मपाल, बीएससी एजी का छात्र हिमाचल प्रदेश के मंडी निवासी सौरव पुत्र रमेश चंद हैं। ये सभी शताब्दी नगर में एक छात्रावास में रहते हैं। शुक्रवार रात तमंचे लिए हुए छह युवक हॉस्टल में आए और उन्हें कमरों से बाहर निकालकर तमंचों की बटों व बेल्टों से पीट डाला। हमलावरों ने उनके मोबाइल भी तोड़ डाले और उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। शनिवार को घायलों के साथ काफी संख्या में छात्र कोतवाली पहुंचे और छह आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। घायलों के साथ अंकुर ठाकुर, मोहित, राहुल, संदीप, अभिलाष, हरविंदर, सुधांशु आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें